आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ को 18 दिन हो चुके हैं। इतने दिन बीत जाने के बावजूद फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। और इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय खन्ना हैं। धुरंधर में रणवीर सिंह हीरो के रोल में हैं, लेकिन ज्यादातर लोग विलेन अक्षय खन्ना को देखने थिएटर जा रहे हैं।
धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं। सोशल मीडिया पर वे इस समय ट्रेंडिंग में हैं।
हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर अक्षय के सीन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो को देखकर भी लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इसी वजह से फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कमाई के मामले में यह फिल्म अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। और अब इसने कांतारा चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले कांतारा चैप्टर 1 नंबर 1 पर थी। 18वें दिन धुरंधर ने कांतारा चैप्टर 1 को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड कुल 852.31 करोड़ की कमाई की थी, जबकि धुरंधर ने मात्र 18 दिनों में वर्ल्डवाइड कुल 872 करोड़ की कमाई कर ली है।
