बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
एक समय था जब वे फिल्मों में हीरो का किरदार निभाते थे। लंबे समय तक अक्षय ने बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के रोल किए, लेकिन वे हीरो के रूप में ज़्यादा सफल नहीं हो पाए। कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाएँ भी उन्होंने निभाईं, लेकिन हीरो के रूप में लोगों ने उन्हें उतना प्यार नहीं दिया। हालांकि अब विलेन के किरदार निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं।
‘धुरंधर’ में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया है। लोग लगातार उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई अचानक उनकी सराहना करने लगा है। अक्षय को मिल रहे इस अचानक प्यार पर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रहमान डकैत का रोल निभाकर अक्षय रातों-रात स्टार स्टार बन गए है। हालांकि अमीषा पटेल को ऐसा नहीं लगता। अमीषा के मुताबिक यह अक्षय की लंबे समय की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
हाल ही में अमीषा पटेल ने आईएनएस से बातचीत में बताया कि उनका डेब्यू अक्षय के साथ हिमालय पुत्र से होने वाला था। इस फिल्म के लिए उनके माता-पिता से संपर्क किया गया था, लेकिन अमीषा ने यह फिल्म ठुकरा दी क्योंकि उस वक्त वे अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं और काफी युवा थीं। उन्हें फिल्मों में कोई दिलचस्पी भी नहीं थी। आगे अमीषा पटेल ने कहा कि हिमालय पुत्र को रिजेक्ट करने के बाद किस्मत ने उन्हें बाद में अक्षय के साथ दो फिल्में करने का मौका दिया। उन्होंने अक्षय के भाई राहुल खन्ना और पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है।
अमीषा पटेल ने आगे कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि अक्षय रातों-रात स्टार बन गए, ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह कई रातों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जो अब जाकर सबके सामने दिखाई दे रहा है। मैं उनकी सफलता को देखकर बहुत खुश हूं।
#AmeeshaPatel #AkshayeKhanna #bollywoodcelebrities #bollywoodupdatehindi
