बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं।
850 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसी बीच, रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने डॉन नहीं बनने का फैसला किया है।
लंबे समय से फैंस फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 का इंतजार कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि यह फिल्म जल्द से जल्द बनाई जाए। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म जल्दी नहीं बन पाएगी। फैंस को इस फिल्म के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि रणवीर सिंह ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। डॉन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी में से एक है, लेकिन इसके बावजूद रणवीर ने इसे छोड़ने का फैसला लिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह आगे किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं। रणवीर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। वे लगातार गैंगस्टर फिल्मों में काम नहीं करना चाहते, और इसी कारण उन्होंने डॉन 3 छोड़ने का निर्णय लिया है।
#ranveersingh #Don3 #FarhanAkhtar #filmy #filmygalaxy
