बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, पत्नी सुज़ैन खान से तलाक के बाद से ही सबा आज़ाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।
सबा और ऋतिक अक्सर एक साथ दिखाई देते रहते हैं। विदेशों में भी वे कई बार वेकेशन का आनंद लेते हुए नजर आ चुके हैं। इन दिनों दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में है। सबा आज़ाद का ऋतिक के परिवार के साथ भी अच्छा संबंध है। कई बार वे परिवार के साथ दिखाई दे चुकी हैं। वहीं अब सबा, ऋतिक के दोनों बेटों के साथ नजर आई हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन के दोनों बेटे—रेहान और ऋदान—उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक प्री-वेडिंग इवेंट का है। प्री-वेडिंग में रेहान और ऋदान अपने पिता की गर्लफ्रेंड के साथ शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान उनके साथ उनके पिता ऋतिक रोशन भी मौजूद थे। प्री-वेडिंग में पिता, बेटे और पिता की गर्लफ्रेंड—चारों एक साथ नजर आए।
#HrithikRoshan #SabaAzad #HrehaanRoshan #HridaanRoshan #celebrity
